भारत सरकार ने जनगणना 2027 के पहले चरण (Phase 1 – Houselisting & Housing Census) की राज्यवार तिथियां जारी कर दी हैं। यह चरण 1 अप्रैल 2026 से 30 सितंबर 2026 के बीच होगा।
Self Enumeration (स्व-गणना) हर राज्य में मकान सूचीकरण शुरू होने से 15 दिन पहले शुरू होगा। नीचे आधिकारिक राज्यवार शेड्यूल दिया गया है।
Census Dates बटन पर क्लिक कर देख सकते हैं।
जनगणना 2027 राज्यों के अनुसार हाउसलिस्टिंग शेड्यूल।
| राज्य / केंद्र शासित प्रदेश | Self Enumeration (स्व-गणना) | मकान सूचीकरण (Houselisting) |
| अंडमान और निकोबार, दिल्ली (NDMC), गोवा, कर्नाटक, लक्षद्वीप, मिजोरम, ओडिशा, सिक्किम | 1 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 | 16 अप्रैल से 15 मई 2026 |
| दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव | 5 अप्रैल से 19 अप्रैल 2026 | 20 अप्रैल से 19 मई 2026 |
| उत्तराखंड | 10 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 | 25 अप्रैल से 24 मई 2026 |
| मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, हरियाणा | 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 | 1 मई से 30 मई 2026 |
| बिहार | 17 अप्रैल से 1 मई 2026 | 2 मई से 31 मई 2026 |
| तेलंगाना | 26 अप्रैल से 10 मई 2026 | 11 मई से 9 जून 2026 |
| पंजाब | 30 अप्रैल से 14 मई 2026 | 15 मई से 13 जून 2026 |
| दिल्ली (नगर निगम), महाराष्ट्र, मेघालय, राजस्थान, झारखंड | 1 मई से 15 मई 2026 | 16 मई से 14 जून 2026 |
| उत्तर प्रदेश | 7 मई से 21 मई 2026 | 22 मई से 20 जून 2026 |
| जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी, गुजरात | 17 मई से 31 मई 2026 | 1 जून से 30 जून 2026 |
| हिमाचल प्रदेश | 1 जून से 15 जून 2026 | 16 जून से 15 जुलाई 2026 |
| केरल और नागालैंड | 16 जून से 30 जून 2026 | 1 जुलाई से 30 जुलाई 2026 |
| तमिलनाडु और त्रिपुरा | 17 जुलाई से 31 जुलाई 2026 | 1 अगस्त से 30 अगस्त 2026 |
| असम | 2 अगस्त से 16 अगस्त 2026 | 17 अगस्त से 15 सितंबर 2026 |
| मणिपुर | 17 अगस्त से 31 अगस्त 2026 | 1 सितंबर से 30 सितंबर 2026 |
| पश्चिम बंगाल | अभी घोषित नहीं | अभी घोषित नहीं |
महत्वपूर्ण बातें
Self Enumeration वैकल्पिक है लेकिन बहुत फायदेमंद। आप घर बैठे Self Enumeration पर क्लिक कर se.census.gov.in पर अपना डेटा भर सकते हैं।
- Houselisting के दौरान Enumerator आपके घर आएंगे।
- Phase 2 (जनसंख्या गणना) फरवरी 2027 में होगी (Reference Date: 1 मार्च 2027)
मकान सूचीकरण (Houselisting) क्या है?
मकान सूचीकरण जनगणना 2027 का पहला चरण है। इसमें हर घर, मकान और परिवार की बुनियादी जानकारी ली जाती है। कुल 33 प्रश्न पूछे जाते हैं, जिनमें मकान की स्थिति, पानी, बिजली, शौचालय और परिवार की संपत्ति की जानकारी शामिल है।
Self Enumeration कैसे करें? (Step-by-Step)
- पोर्टल पर जाएं: https://se.census.gov.in/
- अपना राज्य चुनें और Captcha भरें
- घर के मुखिया का नाम, मोबाइल नंबर डालें
- OTP वेरिफाई करें
- भाषा चुनें (हिंदी, अंग्रेजी या 14 क्षेत्रीय भाषाएं)
- जिला, तहसील, गांव/वार्ड चुनें और घर की लोकेशन मैप पर मार्क करें
- 33 प्रश्नों का फॉर्म भरें
- Preview करके Submit करें
- SE ID मिलेगा — इसे Enumerator को दिखाएं
नोट: Self Enumeration वैकल्पिक।