जनगणना 2027 नई तारीखें जारी | UP, पंजाब, गोवा, उत्तराखंड शेड्यूल

जनगणना 2027 के दूसरे चरण यानी Population Enumeration (भौतिक गणना) की आधिकारिक तारीखें जारी कर दी हैं। कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए तारीखें आगे बढ़ाई गई हैं।

1. चुनावी राज्य (उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा और उत्तराखंड) में जनगणना 2027 की नई तारीखें।

इन राज्यों में चुनाव जल्दी होने वाले हैं, इसलिए जनगणना का शेड्यूल आगे कर दिया गया है।

  • Self-Enumeration (स्व-गणना):
    16 नवंबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक
  • भौतिक गणना (घर-घर जाकर):1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक
  • पुनरीक्षण दौर (Revision Round):5 जनवरी से 9 जनवरी 2027 तक

नोट: उत्तराखंड के बर्फीले क्षेत्रों को इसमें शामिल नहीं किया गया है।

2. बर्फबारी वाले दुर्गम क्षेत्र में जनगणना 2027 की नई तारीखें।

(लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाके)

  • Self-Enumeration: 17 अगस्त 2026 से 31 अगस्त 2026 तक
  • भौतिक गणना: 1 सितंबर 2026 से 30 सितंबर 2026 तक

इन क्षेत्रों में सर्दी और बर्फबारी के कारण पहले ही गणना पूरी कर ली जाएगी।

3. शेष भारत

(बिहार, दिल्ली, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, पश्चिम बंगाल आदि)

  • Self-Enumeration की सटीक तारीख अभी घोषित नहीं हुई है।
  • भौतिक गणना फरवरी 2027 में होने की संभावना है।
  • पूरे देश की संदर्भ तिथि (Reference Date): 1 मार्च 2027 की मध्यरात्रि।

Self-Enumeration क्या है और कैसे करें?

Self-Enumeration का मतलब है कि आप घर बैठे ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपनी और अपने परिवार की जानकारी खुद भर सकते हैं। यह सुविधा घर-घर गणना शुरू होने से 15 दिन पहले उपलब्ध रहती है।

प्रक्रिया संक्षेप में:

  1. पोर्टल पर जाकर अपना राज्य चुनें।
  2. परिवार के मुखिया का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  3. OTP से वेरिफाई करें।
  4. घर का पता और मैप पर लोकेशन मार्क करें।
  5. प्रश्नावली भरें और Final Submit करें।
  6. SE ID प्राप्त करें और सेव करके रखें।

जब प्रगणक आपके घर आएंगे तो उन्हें यह SE ID दिखाना होगा। वे आपकी जानकारी को वेरिफाई करके फाइनल कर देंगे।

क्यों बदली गईं तारीखें?

उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा और उत्तराखंड में 2027 की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जनगणना और चुनाव दोनों कामों में सरकारी कर्मचारी (खासकर शिक्षक) लगे होते हैं। इसलिए इन राज्यों में जनगणना पहले पूरी कर ली जाएगी ताकि चुनाव प्रक्रिया प्रभावित न हो।

जनगणना 2027 भारत की 16वीं जनगणना होगी। इस बार पूरी प्रक्रिया डिजिटल है और पहली बार जातिगत गणना भी शामिल की गई है।

पूरी स्टेप-बाय-स्टेप गाइड, 40 सवालों की लिस्ट और लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारी वेबसाइट janganana.in पर जाएं।

आधिकारिक वेबसाइट census.gov.in

Scroll to Top