Self Enumeration जनगणना 2027 का नया डिजिटल फीचर है, जिसमें आप घर बैठे अपना और अपने परिवार का डेटा खुद भर सकते हैं। नीचे आधिकारिक स्टेप्स के अनुसार पूरी प्रक्रिया बताई गई है।
Self Enumeration (स्व-गणना) Step-by-Step Guide
- पोर्टल पर जाएं
- अपने ब्राउजर में Census India Self Enumeration पोर्टल खोलें।
- या सीधे self enumerator बटन पर क्लिक करें।
2. लॉग इन करें
- अपना राज्य / केंद्र शासित प्रदेश चुनें
- Captcha भरें
- परिवार के मुखिया का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करें
- मोबाइल पर आए OTP से सत्यापन करें
3. लोकेशन मार्क करें
- जिला, गांव/शहर, पिनकोड आदि भरें
- नक्शे (Map) पर अपने घर की सही लोकेशन मार्क करें
4. विवरण भरें
- घर और परिवार से जुड़े 33 प्रश्नों के जवाब दें
- मकान की स्थिति, कमरों की संख्या, पानी, बिजली, शौचालय, संपत्ति आदि की जानकारी भरें
5. सबमिट करें
- सारी जानकारी अच्छे से चेक करें (Preview)
- Final Submit करें
- आपको 11 अंकीय SE ID मिलेगा
SE ID मिलने के बाद
- SE ID को सुरक्षित रखें (स्क्रीनशॉट या प्रिंट आउट)
- जब Enumerator आएं तो उन्हें यह ID दिखाएं
- इससे आपका डेटा पहले से भर जाएगा और Enumerator सिर्फ वेरिफिकेशन करेंगे
जरूरी टिप्स
- एक मोबाइल नंबर से केवल एक घर का Self Enumeration हो सकता है।
- सारी जानकारी सही और सच्ची भरें।
- Self Enumeration वैकल्पिक है, लेकिन बहुत फायदेमंद।
- समस्या होने पर अपने क्षेत्र के Census Enumerator या हेल्पलाइन से संपर्क करें।
Self Enumeration के फायदे
- समय की बचत
- डेटा ज्यादा सटीक
- Enumerator के आने पर आसानी
- घर बैठे पूरा काम
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q1. Self Enumeration अनिवार्य है?
नहीं, वैकल्पिक है। लेकिन जरूर करें।
Q2. SE ID क्या है?
11 अंकों का यूनिक नंबर जो Submit करने के बाद मिलता है।
Q3. Self Enumeration कब शुरू होगा?
आपके राज्य में हाउसलिस्टिंग शुरू होने से 15 दिन पहले।
Q4. पोर्टल पर समस्या आ रही है?
इंटरनेट चेक करें या कुछ देर बाद फिर से कोशिश करें।