जनगणना 2027 की पूरी जानकारी।

भारत की जनगणना 2027 (Census 2027) देश की 16वीं जनगणना है। यह 2011 के बाद पहली बार हो रही है और पूरी तरह डिजिटल होगी। यह दुनिया की सबसे बड़ी जनगणना होगी जिसमें मोबाइल ऐप, सेल्फ एनुमरेशन और ऑनलाइन पोर्टल का इस्तेमाल किया जाएगा।

जनगणना दो चरणों में होगी:

  • Phase 1: हाउसलिस्टिंग एंड हाउसिंग सेंसस (अप्रैल से सितंबर 2026)
  • Phase 2: पॉपुलेशन एनुमरेशन (फरवरी 2027)

इसमें पहली बार कास्ट (जाति) की गणना भी Phase 2 में शामिल की गई है। इस आर्टिकल में आपको पूरी जानकारी मिलेगी — तारीखें, प्रक्रिया, सेल्फ एनुमरेशन, ऐप, सैलरी और अक्सर पूछे जाने वाले सवाल।

जनगणना 2027 की महत्वपूर्ण तारीखें

जनगणना दो चरणों में होगी

Phase 1: Houselisting and Housing Census (HLO)

  • समय: 1 अप्रैल 2026 से 30 सितंबर 2026 (हर राज्य में 30 दिन का period)
  • Self Enumeration: Houselisting शुरू होने से 15 दिन पहले

Phase 2: Population Enumeration (PE)

  • मुख्य समय: फरवरी 2027 (Reference Date: 1 मार्च 2027)
  • बर्फीले इलाकों (Ladakh, J&K, Himachal, Uttarakhand) के लिए: सितंबर 2026

Self Enumeration और Houselisting की कुछ उदाहरण तारीखें (2026):

  • सिक्किम, गोवा, कर्नाटक आदि: Self Enumeration 1-15 अप्रैल
  • उत्तर प्रदेश: Self Enumeration 7-21 मई, Houselisting 22 मई – 20 जून
  • अन्य राज्य: आधिकारिक पोर्टल पर चेक करें क्योंकि तारीखें अलग-अलग हैं।

दोनों Phases की विस्तृत जानकारी

Phase 1 (Houselisting) – इसमें घरों की लिस्टिंग, मकान की स्थिति, सुविधाएं (बिजली, पानी, शौचालय) और परिवार की संपत्ति (TV, फ्रिज, वाहन आदि) की जानकारी ली जाएगी। कुल 33 प्रश्न पूछे जाएंगे।

Phase 2 (Population Enumeration)व्यक्ति की पूरी डिटेल — उम्र, लिंग, शिक्षा, काम, विवाह, प्रवास, प्रजनन और जाति की जानकारी। Reference Date 1 मार्च 2027 है।

Self Enumeration (SE) – नया और आसान फीचर

जनगणना 2027 में पहली बार Self Enumeration की सुविधा दी गई है। आप घर बैठे अपना डेटा भर सकते हैं।

फायदे:

  • Enumerator के आने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा
  • डेटा जल्दी और सटीक भरने का मौका
  • 11-अंकीय SE ID मिलेगा
Self Enumeration कैसे करें? (Step-by-Step)
  1. https://se.census.gov.in/ पर जाएं या सीधे self enumeration बटन पर क्लिक करें।
  2. अपना राज्य चुनें और Captcha भरें
  3. घर के मुखिया का नाम, मोबाइल नंबर डालें
  4. OTP वेरिफाई करें
  5. भाषा चुनें (हिंदी, अंग्रेजी या 14 क्षेत्रीय भाषाएं)
  6. जिला, तहसील, गांव/वार्ड चुनें और घर की लोकेशन मैप पर मार्क करें
  7. 33 प्रश्नों का फॉर्म भरें
  8. Preview करके Submit करें
  9. SE ID मिलेगा — इसे Enumerator को दिखाएं

नोट: Self Enumeration वैकल्पिक है, लेकिन जरूर करें।

Janganana App और डिजिटल प्रक्रिया

  • Enumerators के लिए अलग HLO Mobile App होगी
  • आम लोग Self Enumeration Portal का इस्तेमाल करेंगे
  • डेटा पूरी तरह सुरक्षित रहेगा (Census Act 1948 के तहत गोपनीय)

Enumerator और Supervisor की Salary / Honorarium

Enumerator/Supervisor को कुल Honorarium:

  • Phase 1 (Houselisting): ₹9,000
  • Phase 2 (Population Enumeration): ₹16,000
  • कुल: ₹25,000

ट्रेनिंग के लिए अलग allowance भी मिलेगा। यह अतिरिक्त काम के लिए दिया जाएगा क्योंकि ज्यादातर सरकारी/अन्य कर्मचारी ही Enumerator बनते हैं।

33 प्रश्नों की आसान जानकारी (Houselisting Phase)

इसमें मुख्य रूप से ये कैटेगरी होती हैं:

  • मकान का प्रकार (पक्का/कच्चा)
  • पीने के पानी का स्रोत
  • बिजली, शौचालय, रसोई की सुविधा
  • परिवार की संपत्ति (साइकिल, मोटरसाइकिल, कंप्यूटर, इंटरनेट आदि)
  • आदि

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. जनगणना 2027 कब होगी?

Phase 1 अप्रैल-सितंबर 2026, Phase 2 फरवरी 2027

Q2. Self Enumeration अनिवार्य है?

नहीं, वैकल्पिक है लेकिन फायदेमंद है।

Q3. क्या जाति पूछी जाएगी?

हाँ, Phase 2 में।

Q4. डेटा गोपनीय रहेगा?

हाँ, Census Act के तहत किसी भी व्यक्ति या एजेंसी को नहीं दिया जाएगा।

Q5. Enumerator कैसे बनें?

जनगणना प्रगणक (Census Enumerator) मुख्य रूप से सरकारी कर्मचारी (जैसे- शिक्षक, राजस्व अधिकारी, ग्राम सेवक या नगरपालिका कर्मचारी) होते हैं, जिन्हें राज्य या जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त किया जाता है।

यदि आप आम नागरिक हैं, तो आप सीधे इसके लिए आवेदन नहीं कर सकते; यह एक सरकारी नियुक्ति है।

Scroll to Top