भारत सरकार द्वारा देश की पहली डिजिटल जनगणना (Digital Census 2026-27) को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण घोषणा की गई है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड और गोवा जैसे चुनावी राज्यों के लिए आगामी
16 नवंबर से Janganana Self Enumeration 2026 की पोर्टल लाइव हो चुका है।
अब देश के नागरिकों को अपने घर पर जनगणना प्रगणक (Enumerator) के आने की प्रतीक्षा करने की आवश्यकता नहीं होगी। आप सरकार के नए ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर खुद (Self-Register) अपने पूरे परिवार का डेटा दर्ज कर सकते हैं।
Janganana Self Enumeration 2026: जरूरी तारीखें और टाइम-टेबल
गृह मंत्रालय के रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त कार्यालय (ORGI) के नए शेड्यूल के अनुसार, चुनाव वाले राज्यों में इस प्रक्रिया को पहले ही लागू (Preponed) किया गया है।
- Janganana Self Enumeration 2026 की अवधि: 16 नवंबर, 2026 से लेकर 30 नवंबर, 2026 तक।
- घर-घर जाकर जन-गणना (Phase 2): 1 दिसंबर, 2026 से 4 जनवरी, 2027 तक।
- बाकी राज्यों में जनगणना कब होगी: देश के अन्य सभी राज्यों में यह प्रक्रिया पूर्व निर्धारित समय सारणी के अनुसार फरवरी 2027 में आयोजित की जाएगी।
ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए आवश्यक जानकारियां
ऑनलाइन Janganana Self Enumeration 2026 की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आपको कोई भी दस्तावेज अपलोड नहीं करना है, लेकिन फॉर्म भरते समय निम्नलिखित विवरण अपने पास तैयार रखें:
- किसी दस्तावेज या आधार की जरूरत नहीं है।
- सक्रिय मोबाइल नंबर: रजिस्ट्रेशन के समय ओटीपी (OTP) वेरिफिकेशन के लिए एक चालू मोबाइल नंबर अनिवार्य है।
- मकान का विवरण: आपके मकान का नंबर, पता और परिवार में उपलब्ध बुनियादी सुविधाएं।
Step-by-Step: Janganana Self Enumeration 2026 Online Form कैसे भरें?
16 नवंबर को आधिकारिक पोर्टल लाइव होने के बाद आप अपने मोबाइल से नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके फॉर्म सबमिट कर सकते हैं:-
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले भारत सरकार के आधिकारिक जनगणना पोर्टल censusindia.gov.in पर विजिट करें या डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
- सेल्फ-इन्यूमरेशन लिंक पर क्लिक करें: होमपेज पर एक्टिव होने वाले “Janganana Self Enumeration 2026” विकल्प पर क्लिक करें।
- मोबाइल नंबर से लॉगिन करें: अपना चालू मोबाइल नंबर दर्ज करें और आपके फोन पर आए हुए OTP को भरकर सबमिट करें।
- परिवार अनुसूची (Household Schedule) भरें: अब आपके सामने डिजिटल फॉर्म खुलेगा, जिसमें आपको कुल 40 प्रश्नों के उत्तर (जैसे नाम, आयु, शिक्षा, जातिगत डेटा आदि) ध्यानपूर्वक भरने होंगे।
- टोकन नंबर प्राप्त करें: फॉर्म को पूरी तरह चेक करने के बाद ‘Final Submit’ करें। फॉर्म जमा होते ही आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक विशेष टोकन नंबर (Reference ID) भेजा जाएगा।
महत्वपूर्ण सूचना: इस टोकन नंबर को कहीं लिखकर या स्क्रीनशॉट लेकर सुरक्षित रख लें। जब जनगणना कर्मचारी (Enumerator) भौतिक सत्यापन के लिए आपके घर आएंगे, तो आपको केवल यह टोकन नंबर दिखाना होगा। वे इसे अपने Janganana App में दर्ज करेंगे और आपका डेटा तुरंत सिंक (Sync) हो जाएगा।
FAQs
- ऑनलाइन फॉर्म भरने की फीस कितनी है?
यह पूरी तरह से निशुल्क और फ्री है।
- अगर फॉर्म भरते समय कोई जानकारी गलत हो जाए, तो क्या उसे सुधारा जा सकता है?
हाँ, यदि स्व-गणना फॉर्म भरते समय कोई त्रुटि हो जाती है, तो जब प्रगणक (Enumerator) आपके घर का दौरा करेंगे, आप उन्हें उस गलती के बारे में बता सकते हैं। वे अपने डेटाबेस में आपके टोकन नंबर के जरिए उस जानकारी को ऑन-स्पॉट संशोधित (Correct) कर देंगे।
- क्या भारत के सभी नागरिकों के लिए स्व-गणना (Self Enumeration) करना अनिवार्य है?
नहीं, Self Enumeration की प्रक्रिया पूरी तरह से स्वैच्छिक (Optional) है। भारत सरकार ने यह डिजिटल सुविधा इसलिए शुरू की है ताकि नागरिकों का समय बच सके और उन्हें लंबी कतारों या प्रगणकों के सामने बैठ कर समय न गंवाना पड़े। यदि आप ऑनलाइन फॉर्म नहीं भर पाते हैं, तो भी जनगणना कर्मचारी दिसंबर में आपके घर आकर आपका डेटा रजिस्टर करेंगे।
- आधिकारिक जनगणना वेबसाइट: censusindia.gov.in
- Janganana Self Enumeration 2026 डायरेक्ट लिंक: (16 नवंबर से चालू होगा)