यह जनगणना का पहला चरण है, जिसमें घर (मकान) और परिवार की जानकारी ली जाती है। दूसरा चरण (2027) में हर व्यक्ति की पूरी गिनती होगी।
33 सवाल
मकान की पहचान और संरचना
- भवन नंबर (नगरपालिका/स्थानीय प्राधिकरण या जनगणना नंबर)— मकान की आधिकारिक पहचान संख्या।
2. जनगणना मकान नंबर— जनगणना टीम द्वारा दिए गए मकान का नंबर।
3. मकान के फर्श की प्रमुख सामग्री— कच्ची मिट्टी, पक्की ईंट, सीमेंट, टाइल्स, पत्थर आदि।
4. मकान की दीवार की प्रमुख सामग्री— घास/बांस, मिट्टी, ईंट, पक्की ईंट, कंक्रीट आदि।
5. मकान की छत की प्रमुख सामग्री— घास/टिन, कंक्रीट, स्लेट, टाइल्स आदि।
6. मकान का उपयोग— सिर्फ रहने के लिए, दुकान, ऑफिस, गोदाम, खाली, या अन्य।
7. मकान की हालत— अच्छी, रहने योग्य, या जीर्ण-शीर्ण (टूट-फूट वाली)।
परिवार की बुनियादी जानकारी
8. परिवार क्रमांक— एक मकान में कई परिवार हों तो हर परिवार को अलग नंबर।
9. परिवार में सामान्यतः रहने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या— परिवार में कुल कितने सदस्य रहते हैं।
10. परिवार के मुखिया का नाम— परिवार का सबसे बड़ा/मुखिया व्यक्ति का नाम।
11. मुखिया का लिंग— पुरुष / स्त्री / ट्रांसजेंडर।
12. मुखिया अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST) / अन्य में से कौन?— जाति की श्रेणी (सामाजिक योजनाओं के लिए जरूरी)।
13. मकान का स्वामित्व— अपना मकान, किराए का, या अन्य।
14. परिवार के पास रहने के लिए उपलब्ध कमरों की संख्या— रहने वाले कमरे (रसोई, बाथरूम, बरामदा गिनती में नहीं)।
15. परिवार में रहने वाले विवाहित दंपतियों की संख्या— शादीशुदा जोड़ों की गिनती।
पानी, बिजली, शौचालय और रसोई की सुविधाएं
16. पेयजल का मुख्य स्रोत— नल का पानी, हैंडपंप, ट्यूबवेल, कुआं, नदी, टैंकर आदि।
17. पेयजल स्रोत की उपलब्धता— घर के अंदर, पास (100 मीटर), या दूर।
18. प्रकाश का मुख्य स्रोत— बिजली, मिट्टी का तेल, सोलर, कोई नहीं आदि।
19. शौचालय की सुविधा— घर में है या नहीं।
20. शौचालय का प्रकार— फ्लश, पिट, पाइप सीवर, सेप्टिक टैंक, खुले में आदि।
21. गंदे पानी (सीवेज) की निकासी— नाली से जुड़ा है या नहीं।
22. स्नानघर (बाथरूम) की सुविधा— घर में है या नहीं।
23. रसोईघर और LPG/PNG गैस कनेक्शन— रसोई कहाँ है और गैस कनेक्शन है या नहीं।
24. खाना पकाने का मुख्य ईंधन— LPG, बिजली, लकड़ी, गोबर, कोयला आदि।
घरेलू सामान और संपत्ति (एसेट्स)
25. रेडियो/ट्रांजिस्टर — है या नहीं।
26. टेलीविजन — है या नहीं।
27. इंटरनेट की सुविधा — घर में इंटरनेट है या नहीं।
28. लैपटॉप/कंप्यूटर — है या नहीं।
29. टेलीफोन/मोबाइल/स्मार्टफोन — है या नहीं।
30. साइकिल/स्कूटर/मोटरसाइकिल — है या नहीं।
31. कार/जीप/वैन — है या नहीं।
अन्य
32. परिवार द्वारा मुख्यतः खाया जाने वाला अनाज— चावल, गेहूं, ज्वार, बाजरा, मक्का आदि।
33. मोबाइल नंबर (केवल जनगणना संबंधी संदेश के लिए)— आगे संपर्क के लिए।